Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिट्टा की पन्नू को चेतावनी, मुख्यमंत्री को धमकियां देना बंद करे, वन-टू-वन आकर बात करें

बिट्टा की पन्नू को चेतावनी, मुख्यमंत्री को धमकियां देना बंद करे, वन-टू-वन आकर बात करें

शिमला|
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट (AIATF) चीफ MS बिट्टा ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरपतवंत सिंह पन्नू को चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को बार-बार धमकी देना बंद करे। अगर हिम्मत है तो उनसे आकर वन-टू-वन बात करें।

बिट्‌टा ने कहा कि पाकिस्तान और ISI के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और सारा देश हमारा है इसलिए सभी को खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह आवाज गुरुद्वारों से भी उठनी चाहिए। खालिस्तान न कभी था न ही होगा।

उन्होंने कहा कि पन्नू ने पगड़ी कभी पहनी नहीं। दाढ़ी कभी रखी नहीं। कहां का सिख बन गया। फिर बात करता है खालिस्तान की। उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और सारा देश हमारा है। इसलिए सभी को खालिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठानी है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: बर्फ में गिरी महिला के लिए मददगार बनी पुलिस, इलाज के लिए पहुंचाया IGMC

बिट्टा ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। यहां देशभर से पर्यटक बेखौफ होकर घूमने आते हैं। सैलानियों ने सुरक्षा को कभी अहमियत नहीं दी। अब देवभूमि का निशाने पर आ जाना और धमकियां शुरू देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पन्नू दूरदराज से धमकियां देता है। अगर दम है तो सामने आकर बात करे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजीव राणा को किया सम्मानित

उन्होंने भारत सरकार को इसे गम्भीरता से लेकर पन्नु को विदेश से पकड़कर सलाखों के पीछे करने की मांग की है। गौरतलब है कि खालिस्तानी समर्थक पन्नू पिछले एक साल से निरंतर मुख्यमंत्री को धमकियां दे रहा है। कई बार प्रदेश के पत्रकारों और नेताओं को फोन करके यह धमकियां दी जा रही है। उधर, धर्मशाला में विधानसभा के गेट पर भी खालिस्तानी समर्थक द्वारा नारे लिखे जाते हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now