Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla: कोटखाई में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

Hamirpur Rape Case Shimla: कोटखाई में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

Shimla News: शिमला जिले के कोटखाई में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर न्यू शिमला महिला थाने में बीएनएस की धारा 64(2)(एम) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार, पीड़िता का पति सरकारी विभाग में कार्यरत है और 2022 में उनकी पोस्टिंग कोटखाई में हुई थी। इस दौरान परिवार ने कोटखाई के एक गांव में किराए पर मकान लिया था। पीड़िता ने बताया कि जुब्बल निवासी अनिल, जो परिवार से पुरानी जान-पहचान का था, उनके घर आता-जाता था। एक दिन अनिल ने गुप्त रूप से पीड़िता को नहाते हुए रिकॉर्ड कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि अनिल ने इस वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया और धमकी दी कि यदि उन्होंने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इस डर से अनिल ने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने वॉट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से भी पीड़िता के वीडियो रिकॉर्ड किए और वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि अनिल की पत्नी ने भी उन्हें धमकाया।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शिमला जिला के कोटखाई में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now