Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

छोटा शिमला में बस की हुई ब्रेक फेल, 2 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक खंभे टकराई, 2 यात्री घायल

छोटा शिमला में बस की हुई ब्रेक फेल, 2 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक खंभे टकराई, 2 यात्री घायल

शिमला|
छोटा शिमला में बुधवार दोपहर बाद एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शहर के छोटा शिमला में संजौली से जतोग जा रही बस की अचानक ब्रेक फेल गई। गनीमत यह रही की बस 2 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक खंभे में रुक गई। इस हादसे में 2 यात्रियों को चोट पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2.15 बजे जब संजौली से जतोग जा रही बस HP-03-0666 छोटा शिमला स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंची तो बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस को एक खंभे के सहारे रोक दिया। जिससे एक बड़ा सड़क हादसा होते होते बच गया।

हालांकि यहां पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर सचिवालय है ,ऐसे में दूर दराज क्षेत्र से लोग अपना काम करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां पर रेन शेल्टर भी बना हुआ है,ऐसे में अगर गाड़ी खंभे के सारे नहीं रुकती तो रेन शेल्टर में जाकर टकरा सकती थी। यहां पर कुछ लोग बैठे भी हुए थे ऐसे में बड़ी घटना हो सकती थी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now