Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC लगेज पॉलिसी विवाद में बर्खास्त परिचालक सीएम से मिलेंगे, बोले- ‘बिना जांच के बनाया दोषी’

HRTC लगेज पॉलिसी विवाद में बर्खास्त परिचालक सीएम से मिलेंगे, बोले- ‘बिना जांच के बनाया दोषी’

शिमला।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा आय में बढ़ौतरी के लिए लागू की लगेज पॉलिसी (HRTC Luggage Policy) को फेल करने के कथित षड्यंत्र मामले में दो बर्खास्त परिचालक (Dismised Conductors) सीएम व डिप्टी सीएम के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। रिकांगपिओ यूनिट के बर्खास्त रवि कुमार व सुनील कुमार परिचालकों ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशा नहीं थी कि वह सरकार की इस पॉलिसी का विरोध करें उन्होंने कहा कि हमें बिना जांच पड़ताल के ही बर्खास्त कर दिया गया है। अनुबंध पर सेवाएं दे रहे परिचालक परिवहन सेवा आचरण नियम (कंडक्ट रूल), अनुबंध सेवा नियम और निगम की सोशल मीडिया (Social Media) पॉलिसी के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर दोनों परिचालकों को प्रबंधन द्वारा बर्खास्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal RDG Controversy: RDG के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा - सीएम सुक्खू

HRTC से बर्खास्त परिचालक सुनील कुमार ने कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा कुछ समय पहले नई लगेज पॉलिसी लागू की गई थी। इस नई लगेज पॉलिसी को फेल करने के षड्यंत्र रचने का आरोप हम दो परिचालकों पर लगाते हुए हमें दोषी ठहराया गया व बर्खास्त किया गया। उन्होंने कहा कि मजबूरन आरोपों के चलते हमें आज मीडिया के समक्ष आना पड़ा है। HRTC की लागू हुई नई लगेज पॉलिसी को लेकर काफी बवाल मचा था और कई ऐसे मामले सामने आए थे जिनसे निगम की छवि खराब हो रही थी।

उन्होंने कहा कि हम भी इस विषय को लेकर अपने छोटे से व्हट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) पर केवल चर्चा कर रहे थे न कि किसी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर बात कर रहे थे जिससे की जनता के बीच गलत संदेश जाए। हम केवल अपनी बातें ग्रुप में अपने कर्मचारी साथियों (परिवार) के बीच ही रख रहे थे। चर्चा की कुछ फोटोस को आधार बनाकर प्रबंधन के समक्ष रखा गया और हमें बिना जांच पड़ताल के ही बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी विभाग के इतिहास में होने वाला पहला ऐसा टर्मिनेशन होगा जिसमें तमाम कर्मचारी यूनियन गलत को गलत कहने से डर रही है और चुप्पी साधे बैठी है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: मुख्यमंत्री ने 15.43 करोड़ रुपये लागत के जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण

HRTC लगेज पॉलिसी विवाद में बर्खास्त परिचालक सीएम से मिलेंगे, बोले- ‘बिना जांच के बनाया दोषी’

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now