Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डॉ बिंदल ने संभाला पदभार, जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, पवन राणा ने लड्डू खिलाकर दी बधाई

डॉ बिंदल ने संभाला पदभार, जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, पवन राणा ने लड्डू खिलाकर दी बधाई

शिमला|
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पदभार संभाला, दीप कमल पहुंचने पर डॉ बिंदल का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तमाम कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीप कमल ढोल नगाड़ों और नारों से गूंज उठा, डॉ बिंदल भी सभी कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री पवन राणा ने डॉ बिंदल को अध्यक्ष कक्ष में लड्डू खिलाकर बढ़ाई दी।

बिंदल ने राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन , पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे एवं समस्त नेतृत्व का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व देने के लिए धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें:  Shimla के चर्चित युग हत्याकांड में 11 साल बाद भी न्याय की आस लिए पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया।
यह केवल राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का प्यार , स्नेह और आशीर्वाद था जिसके कारण यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओ के कार्यविस्तर के लिए कार्य करूंगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आगे लेजाने के लिए पूर्ण रूप से काम किया है और
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिन रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ाया है।
संगठन महामंत्री पवन राणा का धन्यवाद करते हुए कहा की राणा जी ने बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए और संगठन को साधने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  शिमला में युवती ने निगली चिट्टे से भरी थैली, अस्पताल में एंडोस्कोपी से निकाली

उन्होंने कहा की नगर निगम शिमला के चुनावों की सराचना हो चुकी है और श्रीकांत शर्मा, सुखराम चौधरी ने इन चुनावो को अच्छे रूप से संभाला है। मुझे पार्टी से 7 वार्डों में जोन प्रभारी के रूप में काम करने को कहा है और उन सात वार्डों में मैं काम करुगा । हम 2024 के चुनावों के लिए तैयार है और एक संगठित रूप में हम मजबूती के साथ आम चुनाव लड़ेगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने का काम हम सब मिल कर करेंगे।
हम विजयश्री की ओर बड़ रहे है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: आधी रात को सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, कोटखाई के SDM झुलसे
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now