Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एनएचएम कर्मचारियों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा

Published on: 22 March 2023
एनएचएम कर्मचारियों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा

शिमला|
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में एनएचएम राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। राजीव राणा ने सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी,और फूलों का हार पहनकर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाग को मणिपुर पॉलिसी पर काम करने के आदेश दिए है,और पूर्णतः आशा है कि सरकार जल्दी ही एनएचएम कर्मचारियों को इसका लाभ देगी।

वहीं प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने सयुंक्त बयान में बताया कि 24 वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सुध नहीं ली गयी थी। यह पहली बार है जब किसी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की भावनाओं को समझा गया है। एनएचएम कर्मचारियों के पक्ष में जल्द स्कारात्मक निर्णय लेने के लिए कदमताल शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि इस से पहले भी एनएचएम कर्मचारी संघ असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में 3 फरवरी 2023 और 14 मार्च 2023 को स्वास्थ्य मंत्री से मिला चुका है और उसके बाद सरकार द्वारा मणिपुर राज्य की तर्ज़ पर एनएचएम कर्मचारीयों की फाइल को पेश करने के आदेश विभाग को जारी किए गए। जिसमें की कर्मचारी में एक नई उम्मीद की किरण जगी है।

राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत ही जबरदस्त निर्णय ले रहे हैं। ओपीएस बहाली जैसा बहुत ही बड़ा फैसला, सरकार पहली ही कैबिनेट में ले चुकी है। उन्होंने बताया कि संघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार 24 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के लिए इस अनुबंध प्रथा को समाप्त कर इसी बजट सत्र में नियमित कर वर्षों के इस ग्रहण को हमेशा के लिए खत्म करेगी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now