Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के लोगों को निराश करके न लौटें पीएम मोदी :- राठौर

हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के लोगों को निराश करके न लौटें पीएम मोदी :- राठौर

शिमला|
भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे से पहले उन पर बड़ा हमला बोला है। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शिमला आने का पार्टी स्वागत करती हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी मोदी प्रदेश के लोगों को निराश करके न लौटें।

कुलदीप राठौर ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि 2014 में भाजपा नारे देती थी महंगाई डायन, बहुत हुई महंगाई की मार, बहुत हुए युवाओं पर अत्याचार, रुपए पर डालर की मार, पेट्रोल डीजल महंगा, अच्छे दिन आएंगे, दो करोड़ को हर साल रोजगार इत्यादि इस तरह के नारे दिए गए थे। इनमें से आज कोई वादा पूरा नहीं किया गया और न ही भाजपा नेता इन सब मसलों पर बातचीत कर रहे है। उल्टा देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर और मस्जिद के मुद्दे को तूल दिया जा रहा है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि वित्तीय संस्थानों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। देश के आज तक के इतिहास में पहली बार रिजर्व बैंक से 1 लाख 75 हजार करोड़ रिजर्व लिए गए। उन्होंने श्रीलंका में पैदा हुआ हालात से सबक लेते हुए आर्थिक नीति में सुधार की मांग की है। मोदी के नोटबंदी के फैसले ने देश की आर्थिकी की रीढ़ तोड़ दी है।

कुलदीप राठौर कहा कि मोदी तीन साल पहले शिमला आएं और यहां घोषणा की कि अब चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में उड़ान भरेगा। यह आज तक शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा दो कंपनियों के कोल्ड ड्रिंक में दो प्रतिशत एपल जूस मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा झूठ बोलकर हिमाचल की जनता को गुमराह किया है क्योंकि कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी का तय फार्मूला होता है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में 69 NH बनाने और सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वादा भी मोदी सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश की जनता सब जान गई है। यही वजह है कि हिमाचल में सत्तारूढ़ भाजपा को उप चुनाव में चार-शून्य से करारी शिकस्त मिली है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now