Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल कैबिनेट की बैठक स्थगित

Published on: 5 June 2021
Himachal Cabinet Meeting

प्रजासत्ता|
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू भी 15 जून तक बढ़ानेए दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था।

बता दें जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। बरागटा ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now