Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी,अफ्रीकी नागरिक से 30 करोड़ का चिट्टा पकड़ा

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी,अफ्रीकी नागरिक से 30 करोड़ का चिट्टा पकड़ा

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी पाई है। कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6 किलो चिट्टा बरामद किया है। इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपी आइवरी कोस्ट का नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। आरोपी की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली थी।

डीजीपी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है| रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है| अभियान में दिल्‍ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है| हेरोइन की खेप अफ‍गानिस्‍तान रूट से भारत में लाई गई थी|

इसे भी पढ़ें:  बागवानी मंत्री के बयान से उपजे विवाद को सुलझाने के लिए सुक्खू सरकार ने 14 फरवरी को बुलाई बागवानों की बैठक

बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी| उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्‍ली गई थी| यहा पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को पक़ड़ा था| छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now