Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू, हंगामेदार रहने की संभावना

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू, हंगामेदार रहने की संभावना

शिमला|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सर्वदलीय बैठक की. सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए स्पीकर ने सभी दलों से सहयोग मांगा। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और माकपा विधायक राकेश सिंघा मौजूद रहे तो सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, चीफ व्हिप बिक्रम जरियाल हुए शामिल हुए।

बता दें कि जयराम सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष को घेरने रणनीति तैयार कर चुका है। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सभी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के इस आखिरी सत्र में ज्यादा से ज्यादा जनता के मुद्दे उठाए जाएं। सदन की कार्यवाही में अगर कोई व्यवधान उत्पन्न करेगा उस पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तय नियमों के तहत ही सदन में बोलने की अनुमति दी जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस सत्र में सरकार विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र में आम जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए और उम्मीद है कि ये सत्र कार्यशील होगा।

वहीँ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग पीड़ित है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता सबसे ज्यादा परेशान हैं, इसके अलावा कर्मचारी से लेकर अन्य सभी वर्ग त्रस्त हैं, सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को पूरी आक्रामकता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की रणनीति तैयार है। सत्र की कम बैठकों को लेकर भी मुकेश ने सरकार को जमकर घेरा।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now