साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Dhali Tunnel Pistol Viral Video: ढली टनल के पास ‘पिस्टल’ वाले वायरल वीडियो की सच्चाई जाने , क्या सच में था ये असली हथियार ?

Dhali Tunnel Pistol Viral Video: ढली टनल के पास 'पिस्टल' वाले वायरल वीडियो की सच्चाई जाने , क्या सच में था ये असली हथियार ?
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Dhali Tunnel Pistol Viral Video: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र की ढली टनल के पास निजी वाहन से पिस्तौल लहराने का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। वीडियो में दिख रहा है कि ढली टनल को क्रोस कर रही HP-63A-0429 नंबर की स्पार्क कार में एक युवक के हाथ में पिस्तौल जैसी चीज दिखाई दे रही थी।

इस दौरान उस कार के पीछे चल रही एक कार में बैठे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देखते ही लोगों में घबराहट फैल गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता भांपते हुए ढली थाने की पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया। उन्होंने वाहन मालिक का पता लगाया और उसे थाने बुलाया।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक के हाथ में जो पिस्तौल जैसी लग रही थी, वह असल में बच्चों की प्लास्टिक की खिलौना गन थी। युवकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि उनका कोई बुरा इरादा नहीं था और वे भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं दोहराएंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस सारे मामले को लेकर एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: सवारियों से भरी HRTC की चलती बस में भड़की आग, मची चीख-पुकार.!

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों से अपील की है कि सड़क पर या सोशल मीडिया पर कोई भी हरकत सोच-समझकर करें। एक छोटी सी लापरवाही भी भ्रम और डर पैदा कर सकती है, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले मंडी के सराज क्षेत्र में पास को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर पिस्तौल तान दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक खुद को बाउंसर बता रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वाशन है।

Join WhatsApp

Join Now