साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Shimla News: राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच

Shimla News: राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Shimla News: शिमला जिला के शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल (Hellfire in Shoghi) मिलने के बाद उपायुक्त ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज जारी कर दिए है। राज्य संग्रहालय (State Museum) की टीम उक्त कंकाल की पुरातत्वीय जांच करेगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप (Deputy Commissioner Anupam Kashyap) ने कहा कि शोघी पंचायत के तहत भवन निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस दौरान एक कंकाल मिला है। इसकी जांच प्रदेश राज्य संग्रहालय की टीम करेगी।

राज्य संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष की ओर पत्र प्राप्त हुआ है कि जब तक पुरातत्वीय जांच पूरी नहीं हो पाती है तब तक उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार कार्य न किया जाए। इसी के चलते में उक्त स्थान पर निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी कर दिए गए है।

उन्होंने कहा कि राज्य संग्रहालय की टीम 28 सिंतबर 2024 को मौके पर जाकर पुरातत्वीय जांच करेगी। इस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त कंकाल की पुरातत्वीय महत्वता कितनी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शिमला: छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल निलंबित

क्या है मामला 

दरअसल शिमला जिला के शोघी में नए पंचायत भवन ( New Panchayat building in Shoghi) का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए अभी खुदाई का काम हो रहा है। बुधवार को खुदाई करते वक्त मौके पर एक कंकाल मिला, जो किसी नर का बताया जा रहा है। कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार कंकाल मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक में कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता किया जाएगा कि खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल कितना पुराना है और यह किसका हो सकता है।

यह नर कंकाल शोघी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बन रहे नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए चल रहे खुदाई के दौरान जमीन (Hellfire found during excavation) से काफी नीचे मिला है और इसके चारों और पत्थर की दीवार बनी हुई थी। हालांकि कंकाल की कार्बन डेटिंग से ही यह पता चल पाएगा की कंकाल कितना पुराना है और साथ ही डीएनए की जांच करवाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now