Prajasatta Side Scroll Menu

जो गलत करे उसका दान, सम्मान, मतदान तीनों चीज बंद करो:- चंद्रशेखर

जो गलत करे उसका दान, सम्मान, मतदान तीनों चीज बंद करो:- चंद्रशेखर

शिमला|
शिमला के चौड़ा मैदान में भीम आर्मी ने रैली को आयोजन किया। दलितों पर हो रहे अत्याचार और गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के खिलाफ भीम आर्मी भारत द्वारा राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में रैली का आयोजन किया गया था। जहां भीम आर्मी भारत के चीफ चंद्रशेखर ने जमकर प्रदेश की जयराम सरकार पर निशाना साधा।

चंद्रशेखर ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के हकों से खिलवाड़ किया गया तो उसका अंजाम सरकार भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो आपके साथ गलत करे उसके दान, सम्मान, मतदान तीनों चीजें बंद कराे। जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाएगें। आजादी के बाद से ही हमारे साथ भेदभाव होता आया है।

इसे भी पढ़ें:  हाटू मंदिर में हरियाणा से आए सैलानियों ने मचाया हुड़दंग, हवा में की फायरिंग, 2 आरोपी डिटेन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा “मैं हिमाचल पहली बार आया हूं, आखिरी बार नहीं। सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा कि हम डरने वालों में से नहीं हैं, हम वो हैं जाे डराते हैं। हमें अपना रास्ता खुद बनाना है और इसके लिए हमारी पीड़ियां भी तैयार होनी चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ठियोग, संधू और चौपाल में सहित कई क्षेत्रों में दलितों पर अत्याचार हुए और लेकिन उनको अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि SC कैटेगरी की सिरमौर क्षेत्र के हाटी में 40 फीसदी आबादी है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: हिमाचल CM के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमले के 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा रहा है, लेकिन उन्हें नहीं पूछा जा रहा है। दलित समाज काे उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और उनसे इसको लेकर कोई भी बात नहीं की जा रही है। जबकि सबसे ज्यादा छुआछूत के मामले सिरमौर जिले से ही सामने आते हैं। वहीं, जो इसके खिलाफ आवाज उठाता है उन्हें मार दिया जाता है। उन्होंने CM जयराम ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने का मजबूर होंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now