Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त

Published on: 16 June 2021
Suresh-Bhardwaj

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं| मंडी लोकसभा सीट के अलावा, कोटखाई जुब्बल और कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे| इन तीन सीटों में से एक कांग्रेस और दो भाजपा के पास थी| अब दोबारा जीत हासिल करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है| जिसको लेकर भाजपा ने अपनी तयारी शुरू कर दी है| जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सह प्रभारी बनाए गए हैं। डॉ. राजीव बिंदल को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा विधायकों और पिछले विधानसभा के प्रत्याशियों के रिपोर्ट कार्ड पर शाम के सत्र में चर्चा होगी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now