Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए समर्पित कीं एडवान्सड लाईफ स्पोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस

छः चिकित्सा महाविद्यालयो के लिए मुख्यमंत्री ने समर्पित कीं एम्बूलेंस

प्रजासत्ता |
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला से छः नई एडवान्सड लाईफ स्पोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस ‘जीवन-दायिनी’ हरी झंडी दिखाकर लोगों को समर्पित कीं। ये एम्बुलेंस राज्य के सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों को प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस में परिवहन एवं आईसीयू वेंटीलेटर, महत्वपूर्ण संकेत माॅनीटर, स्वचालित बाहरी डिफाइब्रिलेटर, सक्शन पम्प, आपातकालीन पुनर्जीवन किट, हैड इमोबिलाइजर, वैक्यूम स्पलिंट किट, माउथ-टू-माउथ रेस्पिरेटर, मैनुअल, रिसशिटेशन बैग, सिरिंज, इन्फयूजन पम्प इत्यदि जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एम्बुलेंस सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सेवाएं देंगी जिनका नियंत्रण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अधीन होगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमिताभ अवस्थी, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. रजनीश पठानिया, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रवि शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now