Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान, संघ के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, मुख्य सलाहकार सुख राम, प्रवीण एवं रीता कंवर उपस्थित थीं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now