Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन

Rajya Sabha Election 2024 नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला के नगर निगम में चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी दलों की चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। वहीँ प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम का चुनाव लड़ने के लिये उम्मीदवारों से आठ अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। पार्टी के उन नेताओं व कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं, जो शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों से शिमला नगर निगम चुनाव के लिए सादे कागज पर अपने पूरे बायोडाटा के साथ आवदेन करने को कहा है। उन्होंने ने कहा है कि उनके यह आवेदन आठ अप्रैल को सांय पांच बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अवश्य पहुंचे जाने चाहिए, आवेदन मेल hpccmcelections2023@gmail.com के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी किसी भी आवदेन पर कोई विचार नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि शिमला नगर निगम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 21 अप्रैल तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 2 मई को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 4 मई को सुबह 10 बजे निगम मुख्यालय में होगी।

बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में 34 में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। उपायुक्त शिमला कार्यालय से जारी आरक्षण रोस्टर के मुताबिक 14 वार्ड महिलाओं,तीन वार्ड अनुसूचित जाति, तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला और 14 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now