Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla: NHAI के अधिकारियों से मंत्री की उपस्थिति में मारपीट…

Shimla: NHAI के अधिकारियों से मंत्री की उपस्थिति में मारपीट,

Shimla News: राजधानी शिमला में NHAI के अधिकारियों ने मंत्री की उपस्थिति में मारपीट होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मैनेजर अचल जिंदल ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उनके साथ मारपीट की, जबकि SDM और स्थानीय लोग मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार यह घटना 30 जून, 2025 को भट्टाकुफर में हुई, जहां फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिंदल ने बताया कि उन्हें SDM शिमला ग्रामीण के कार्यालय में 11:30 बजे मीटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन SDM वहां नहीं थे। इसके बाद उन्हें भट्टाकुफर बुलाया गया, जहां मंत्री और SDM मौजूद थे।

मंत्री ने रात को ढह गई एक बिल्डिंग के बारे में जानकारी ली। जिंदल के मुताबिक, ठेकेदार ने बताया कि उस बिल्डिंग को 29 जून, 2025 की शाम को खाली करा लिया गया था। मंत्री को यह भी बताया गया कि बिल्डिंग NH की ROW से 30 मीटर की दूरी पर है, और नुकसान की भरपाई सरकार के नोटिफिकेशन के तहत होगी।

जिंदल ने बताया कि जब मंत्री ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया। लेकिन इसके बाद मंत्री ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पास के एक कमरे में जिंदल और उनके साइट इंजीनियर योगेश को बुलाया। वहां कुछ स्थानीय लोगों ने मंत्री की मौजूदगी में दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।Shimla: NHAI के अधिकारियों से मंत्री की उपस्थिति में मारपीट,

जिंदल के मुताबिक, मारपीट करने वालों में से एक ने वहां पड़े पानी के घड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए। उनके बीच बचाव करने आये योगेश को भी चोटें आईं, लेकिन SDM और अन्य लोगों ने कोई मदद नहीं की। जिंदल ने बताया कि योगेश और वह किसी तरह वहां से भागे और IGMC, शिमला पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

hp newsHP News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now