Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ढली स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 13 मार्च 2024 को शिमला के वार्ड 21 के अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढली में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर दीपक सुंदरियाल( एरिया कॉर्डिनेटर CPLI प्रोजेक्ट शिमला) , नीलम चौहान ( काउंसलर CPLI शिमला ) एवं वीरेंद्र कुमार ( काउंसलर CPLI शिमला ) ने उपस्तिथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर दीपक सुंदरियाल( एरिया कॉर्डिनेटर CPLI प्रोजेक्ट शिमला) , नीलम चौहान ( काउंसलर CPLI शिमला ) एवं वीरेंद्र कुमार ( काउंसलर CPLI शिमला ) ने उपस्तिथ छात्र छात्राओं को किशोरावस्था में नशे की लत से बचाव के बारे में जानकारी दी ।
एरिया कॉर्डिनेटर CPLI प्रोजेक्ट शिमला दीपक सुंदरियाल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवम मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को शिमला नगर निगम के सभी वार्डो और वार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल कालेज और निजी सेंटरों में चलाया जाना है । CPLI (Community based peer led intervention for the prevention of drugs use by the adolescent ) मनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस का कार्यक्रम है जिसमे 10-18 वर्ष के प्रत्येक युवा तक इस अभियान को पहुँचानें का लक्ष्य रखा गया है ।
इस अवसर पर संस्था द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने वार्ड में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now