Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजीव नेगी (सरगम रिकॉर्ड) का संगीत चुराने वालों के खिलाफ़ होगी कानूनी कार्रवाई

FB IMG 1672464290603

हिमाचल के जाने माने संगीत निर्देशक और सरगम रिकॉर्ड स्टूडियो के मालिक राजीव नेगी ने उत्तराखंड और कुछ अन्य रिकॉर्डिंग स्टूडियों पर उनकी म्यूजिक धुन चुराने के आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अगर उन्होंने ऐसा करना बंद नई किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

राजीव नेगी ने कहा कि मुझे ये बात कहते हुए अत्यंत खुशी हो रही है और दुःख भी। खुशी इस बात की है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 80% संगीतकार मेरे ही Project files प्रोजेक्ट फाइल को अपने-अपने स्टुडियो से जो भी गाने आ रहे है सभी गानों में बजा रहे है,, यहां तक कि जो सैंपलर मैने अपनी आवाज़ से तैयार किए हैं उनका भी धड़ाधड़ प्रयोग किया जा रहा है। दुःख इस बात का हो रहा है कि मैने कितनी मेहनत से सेशन बिठा कर ये सब तैयार किया है और ये लोग चोरी करके बजा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: भाजपा नेताओं ने हिमाचल बजट को बताया निराशाजनक

जो भी ये सब कर रहे है मैं आप सभी से कहना चाहूंगा कि थोड़ी सी शर्म तो कर लो । थोड़ी सी मेहनत आप भी कर लीजिए तो काम करने का आपको और भी आनन्द आयेगा। ये मेरी पकी पकाइ रोटी कब तक खाते रहेंगे। इसके बावजूद भी अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसे आप संदेश समझे या चेतावनी आप पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now