Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रामपुर बुशहर में प्रवीन हत्याकांड जैसे मामले पर हो कड़ी कार्यवाही- राणा द वाइपर

IMG 20230414 WA0005

रामपुर बुशहर में दिन प्रतिदिन अपराध बहुत ही ज़्यादा बढ़ते जा रहे है। फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर ऊर्फ कमल कांत राणा ने बताया की अभी हाल ही में रामपुर में बजीरबावड़ी में प्रवीन की हत्या की गई। जोकि मात्र अभी 25 वर्ष के युवा थे। प्रवीन जिम में फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके थे । युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करते थे। जो कि रामपुर में अभी सप्ताह में दूसरा हत्याकांड हो चुका है।

इससे पहले भी रामपुर में पिछले काफी समय से बहुत ज़्यादा मामले ऐसे आ रहे है जो की रामपुर बुशहर क्षेत्र में माहौल खराब कर रहे है । राणा ने बताया कि समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और सभी को जागरूक होना पड़ेगा।

आज रामपुर में मिलकर लोगों ने प्रवीन को न्याय दिलाने के लिए केंडल मार्च भी रखा गया था। जिसमें बुशहर के जगातखाना क्षेत्र व दूर दराज से आए लोगों ने प्रवीन के लिए न्याय की मांग की। साथ ही साथ राणा ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।और रामपुर व जगातखाना क्षेत्र में जहां जरूरी है वहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए।और पुलिस प्रशासन व्यवस्था में भी थोड़ा बदलाव किया जाए।

राणा ने स्थानीय विधायक व युवा खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से निवेदन किया है की रामपुर का माहौल सुधारा जाए। रामपुर में बढ़ता हुआ नशा ,बाहर के लोगों का आना जैसे तथ्यों पर कड़ी नजर रखनी होगी। बाकी पुलिस प्रशासन भी अपना कार्य कर रही है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now