Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोहडू: दो मंजिला मकान में लगी आग, परिवार के सात झुलसे, एक की मौत

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

शिमला ब्यूरो|
शिमला के रोहडू क्षेत्र के टोडसा गांव में एक दो मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गया। इस आगजनी की घटना के दौरान एक परिवार मकान के बीच फंस गया। बचाव कार्य होते उससे पहले ही एक किशोर समेत परिवार के अन्य सात लोग झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार उप तहसील जांगला निवासी सोहन लाल के दो मंजिला मकान में दोपहर 12 बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लगी। जिसमें दीपक लाल का 12 वर्षीय पुत्र पवन झुलस गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इसदौरान अस्पताल ले जाते समय पवन की मौत हो गई। इसके साथ ही परिवार के सात अन्य सदस्य भी झुलसे हैं।

जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि हादसे में कीमती सामान जलकर राख हो गया है। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि झुलसे लोगों का इलाज तेजी से चल रहा है। जल्द ही राहत राशि वितरित की जाएगी। वही रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन को पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now