Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

पूजा|शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला की संजौली,आरकेमवी,कोटशेरा, सांध्यकालीन, फागली एवं सुन्नी ईकाई द्वारा आज महाविद्यालय प्रधानाचार्य के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थी परिषद की मांगे निम्नलिखित हैं :
1. विश्वविद्यालय प्रशासन समय से परीक्षा परिणामों को घोषित नहीं करता है और अगर करता है तो वह परिणाम आधे अधूरे होते हैं। इसके अतिरिक्त रिचैकिंग प्रकिया में निरंतर गड़बड़ी आ रही है। इन गड़बड़ियों को शीघ्र दूर किया जाए।
2. केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के स्थाई परिसर को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएं। केन्द्रीय विश्वविद्यालय निरंतर राजनीति की भेंट चढ़ रह गया है।
विद्यार्थी परिषद लम्बे समय से केन्द्रीय विश्वविद्यालय को लेकर संघर्ष करती आ रही है।
3. प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाए ताकि शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से चल सकें।
4. छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने चाहिए।
5. फर्जी डिग्री मामले व भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी निजी विश्वविद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
6. कोरोना काल में बढ़ी हुई सभी स्कूलों की फीस वृद्धि को तुरंत वापिस लिया जाएं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग को दबोचा

जिला संयोजक मयंक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उपरोक्त सभी मांगों को लेकर उचित समाधान की मांग करती है। यदि समय रहते इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन खड़ा करने से परहेज़ नहीं करेंगी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now