Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Shimla News: समेज त्रासदी में लापता हुए लोगों में से दो शव डकोलढ के पास मिले.!

Updated By Tek Raj
Published on: 4 अगस्त 2024
Shimla News: समेज त्रासदी में लापता हुए लोगों में से दो शव डकोलढ के पास मिले.!

शिमला |
Shimla News:
  समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन आज घटना स्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर नोगली से पीछे डकोलढ में दो शव सतलुज के किनारे बरामद हुए है। दोनों शव पुरुषों के हैं। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों शव काफी क्षत-विक्षत हालात में है। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है। घटना स्थल पर रविवार को 40 फीसदी मलबे का निरीक्षण सर्च टीम ने कर लिया है। 8 एलएनटी मशीनों से सर्च ऑपरेशन में मदद ली जा रही है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now