Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सड़क हादसा: 250 मीटर खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 घायल

Published on: 14 May 2022
accedent

शिमला|
शिमला के ठियोग में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ठियोग के देहा थाने के तहत यह घटना पेश आई है।

पुलिस को दी शिकायत में देहा निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने घर पर था। इस दौरान उनसे घर के पास गाड़ी गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनी। जब मौके पर गया तो देखा की भतीजे की कार ढ़ांक से करीब 250 मीटर नीचे गिरी हुई है। इसके बाद में हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया।

शिमला पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक विक्रम सिंह गांव पंढेर, देहा, विक्रम की पत्नी श्रुति, विक्रम की बहन अनु विक्रम के बेटे रियांश को चोटें आई और उन्हें ठियोग अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, विक्रम की बहन अनु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now