Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शिमला: 27.98 ग्राम चिट्टे सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार

arest, Mandi News

शिमला।
शिमला जिला के रामपुर में पुलिस ने 3 महिलाओं से 27.98 ग्राम चिटटा बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, एसएचओ रामपुर शनिवार रात को अपनी टीम के साथ निरथ में पेट्रोलिंग कर रहे थे।

इस दौरान SHO को गुप्त सूचना मिली कि बीना, सुमित्रा नीरथ में स्थानीय लड़कों को चिट्टा बेचती हैं। इस सूचना पर स्वयं एसएचओ ने कर्मचारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छापा मारा गया। तीन महिलाओं को 27.98 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चिटटे के साथ पकड़ी गई महिलाओं की पहचान विना (45वर्ष) पत्नी श्याम लाल , सुमित्रा(37 वर्ष) पत्नी खाना राम, निवासी साधलपुर राजस्थान व एक अन्य युवती जिसकी उम्र 20 वर्ष संदीपा ऊर्फ शैलवी पुत्री सूरज कुमार निवासी निरथ जिला शिमला के तौर पर हुई है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। पुलिस द्वारा तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कारवाई लगातार जारी रहेगी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now