Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में बिना दस्तावेज सोने के आभूषण पकड़े, आबकारी विभाग ने लगाया 5.30 लाख जुर्माना

शिमला में बिना दस्तावेज सोने के आभूषण पकड़े, आबकारी विभाग ने लगाया 5.30 लाख जुर्माना

शिमला ब्यूरो|
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को उस समय को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उन्होंने शिमला में बिना उचित दस्तावेजों के पंजाब नंबर की एक गाड़ी से 85,86,000 की कीमत के सोने के आभूषण पकड़े हैं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान पूनम ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने शिमला के नजदीक शोघी में नाके के दौरान की।

प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शोघी में नाका लगाया और पंजाब नंबर की एक गाड़ी से 85,86,000 रुपए के सोना के आभूषणों को पकड़ा। विभाग की टीम ने इनसे टैक्स अदायगी के दस्तावेज मांगे तो वह इन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसे देखते हुए विभाग ने ​​​​​​गुड्स एंड सर्विस टैक्स के प्रावधानों के मुताबिक दंपति को 5,30,000 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई गई।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Drug Peddler Arrested: शिमला में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 288 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

गाड़ी में बिना बिल सोना सप्लाई कर रहे दंपति समेत उनका चालक सवार था। इन्हें रात करीब 10 बजे शोघी बैरियर पर पकड़ा गया और आधी रात एक बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी करने और पैनल्टी वसूलने के बाद इन्हें छोड़ा गया। सूचना के मुताबिक यह दंपति सोने के आभूषण पंजाब के अमृतसर से लाया था।

आबकारी एवं कराधान शिमला के उपायुक्त रवि सूद रवि सूद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस तरह से कर चोरी का प्रयास करेगा, उनके खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाती रहेगी। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम में एसीएसटीई संतोष कुमार, एएसटीईओ बलदेव सिंह ठाकुर के अलावा दिला रामऔर हरीश ठाकुर शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, 75 अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क किए ध्वस्त, 59 मुख्य सप्लायरों को सलाखों के पीछे भेजा
Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now