Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में पुलिसकर्मी ने पर्यटक युवक को जडे थप्पड़, युवक पर गाली गलौच करने का आरोप

शिमला में पुलिसकर्मी ने पर्यटक युवक को जडे थप्पड़, युवक पर गाली गलौच करने का आरोप

प्रजासत्ता। शिमला
राजधानी शिमला पुलिस कांस्टेबल द्वारा पर्यटक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी मुताबिक हरियाणा के पर्यटक कार नंबर एचआर -06 वाई 7720 से शिमला घूमकर हरियाणा वापिस लौट रहे थे । यह घटना गुरूवार दोपहर 12 बजे के करीब है जब विक्टरी टनल पर यातायात पुलिसकर्मी ने पर्यटकों की कार को चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया ।

लेकिन कार सवार पर्यटक वहां नहीं रूके , तो 100 मीटर फांसले पर तैनात एक अन्य पुलिस कर्मी ने गाड़ी को रोका । कार से उतरते ही एक पर्यटक डयूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी से बहस करने लगा । इसी बीच यातायात पुलिस कर्मी ने पर्यटक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी ।

इसे भी पढ़ें:  Scholarship Scam: बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाला मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट


पर्यटकों पर पुलिस के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है। आगे बढ़ने पर उन्हें विक्ट्री टनल के नजदीक बने ओवर ब्रिज के पास रोका गया। यहां पहुंच कर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी और पर्यटकों के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की की भी स्थिति बनती दिखी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और एसपी शिमला मोहित चावला ने थप्पड़ जड़ने वाले यातायात पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर लिया । माहित चावला ने इस घटना को दुखद बताया है । उन्होंने कहा कि डीएसपी यातायात को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं ।

इसे भी पढ़ें:  फट्टा नोट हूँ मैं
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now