Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में सवर्ण आयोग आंदोलन में शामिल हुआ 13 वर्ष का बालक

सवर्ण आयोग आंदोलन में शामिल हुआ 13 वर्ष का बालक

अमित ठाकुर (परवाणु)
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के पदाधिकरी एवं प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कालीबाड़ी मंदिर के पास सवर्ण आयोग के गठन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे है और आज ईनके इस आंदोलन में मात्र 13 वर्ष की आयु का एक छोटा बच्चा भी शामिल हो गया है जिसका नाम ओम ठाकुर है और ये बच्चा नालागढ़ का रहने वाला है आज हमारे संवाददाता नें इस बच्चे से बात की और बतया की वह किस कारण इस आंदोलन में शामिल हुआ |

अपने व्यक्तव्य में ओम ठाकुर एवं रूमित ठाकुर नें बताया प्रदेश सरकार को 11 जनवरी 2021 को 90 दिन का समय दिया गया था, जिसमे प्रदेश सरकार द्वारा 70% स्वर्ण आबादी के पक्ष में सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा करने की मांग की गई है ! रूमित ठाकुर नें जकास को दिए गए इंटरव्यू में कहा जब तक उनकी माँग नहीं मानी जाती तब तक यह आंदोलन पूर्ण रूप से जारी रहेगा|

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने दिए आदेश: 2015 में अनुबंध में आए पीटीए शिक्षक अप्रैल 2018 से होंगे नियमित

वहीं मात्र 13 वर्ष की आयु के ओम ठाकुर ने समस्त हिमाचल प्रदेश के सवर्ण समाज से निवेदन किया की शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे इन समस्त आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए हर रोज ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचें और 20 अप्रैल 2021 को सचिवालय के घेराव में अधिक से अधिक संख्या में सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर सचिवालय पहुंचने की तैयारी करे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now