Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शिमला से लापता किशोर चंडीगढ़ बस अड्डे पर मिला

पुलिस की दबिश

शिमला।
राजधानी शिमला में संदिग्ध हालात में लापता एक किशोर दो दिन बाद मिल गया है। शिमला पुलिस ने किशोर को चण्डीगढ़ बस अड्डे पर बरामद किया है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस की कई टीमें किशोर की तलाश में जुटी थीं। आज (शनिवार) तड़के पुलिस ने 15 वर्षीय दक्ष को ढूंढ निकाला। किशोर के अचानक गायब होने के मामले में परिजनों ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बेटे के अपहरण का भी अंदेशा जताया था। हालांकि किशोर की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपहरण से साफ तौर पर इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोर अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह मोबाइल को चार्ज नहीं कर पाया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। किशोर के पास करीब चार-पांच हज़ार की नकदी थी। किशोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम को एचआरटीसी कंडक्टर और सनावरा स्थित एक ढाबे के कर्मचारियों से उसके
चंडीगढ़ जाने की इनपुट मिली थी। इसके बाद आज तड़के चंडीगढ़ के 43 बस अड्डे पर किशोर को ढूंढ निकाला गया।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि किशोर को औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि किशोर शर्मा निवासी कुफ्टाधार शिमला ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा दक्ष 10वीं कक्षा का छात्र है। बीते नौ मार्च यानी गुरुवार को दक्ष का जन्मदिन था। वह सुबह 9.30 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब उसके माेबाइल पर फोन किया गया तो वह भी स्विच ऑफ था। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now