Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्नी में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी की वारदात, दो गिरफ्तार

arest, Mandi News

strong>शिमला|
राजधानी शिमला के सुन्नी में 2 चोरों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी करने वाले दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। चोरी करने वाले दोनों आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। इनके परिजन सुन्नी में दिहाड़ी करते हैं। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद एटीएम मशीन तोड़कर लगभग 70 हजार रुपए की नकदी उड़ा ले गए, लेकिन चोरी की यह घटना एक अन्य सीसीटीवी में कैद हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Masjid Controversy: तीन मई तक गिराना होगा संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण.!

शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह जब उसने एटीएम का दरवाजा खोला तो एटीएम मशीन और सीसीटीवी कैमरा टूटे देखे। इसकी सूचना उन्होंने बैंक के सीनियर अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से रिकॉर्ड खंगाला तो चोरी की वारदात साथ में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शिमला शिमला संजय गांधी ने बताया कि एटीएम में चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh: हाई कोर्ट का फैसला, मृतक के कानूनी वारिसों को कोर्ट में शामिल करना जरूरी, जानिए क्या है पूरा मामला..
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now