Prajasatta Side Scroll Menu

सुप्रीम कोर्ट आया किसान आंदोलन के समर्थन में, मोदी सरकार झटके में

देश की सर्वोचत्म अदालत सुप्रीम कोर्ट को भी किसान आंदोलन से लगाव दिखाई दे रहा है , आज सुनवाई में अदालत ने किसान आंदोलन पर किसानो की हालत पर चिंता ज़ाहिर की है , अदालत ने आज मोदी सरकार को किसान आंदोलन की चिंता करते हुए कहा है की जल्द बातचीत से सरकार इस मामले का हल निकाले,कृषि कानूनों (Farm Bills) से जुड़ी हुई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सु्प्रीम कोर्ट ने किसान प्रदर्शन (Farmer Protest) को लेकर चिंता जाहिर की है. सीजेआई ने कहा कि हम हालात को समझते है और हम चाहते हैं कि बातचीत से मामले को सुलझाया जाए. इसके साथ ही तीन कृषि कानूनों को रद्द के खिलाफ एक और याचिका दाखिल की गई है. CJI ने याचिकाकर्ता एमएल शर्मा से पूछा आपको पता है कोर्ट में किसान प्रदर्शन को लेकर क्या चल रहा है? एमएल शर्मा ने कहा कि उन्होंने संशोधित याचिका दाखिल कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला में कांग्रेस नेता युद्धवीर बैंस का हंगामा, बीच सड़क पर बोले-"मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं CM सुक्खू"

इसके बाद CJI ने SG तुषार मेहता से पूछा कि किसान प्रदर्शन पर कब सुनवाई होनी है? तुषार मेहता ने कहा अभी तारीख तय नहीं हुई है. साथ ही कहा कि दूसरे मामलों के साथ इसको मत सुनिए. CJI ने कहा हम इसको दूसरे मामलों के साथ इसलिए सुनना चाहते है कि क्योंकि प्रदर्शन को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकला है. अब सभी याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी. CJI ने कहा हम सभी मामलों पर एक साथ सोमवार को सुनवाई करेंगे. और अगर उस दिन अटॉर्नी जनरल मामले को टालने की मांग रखते है तो सुनवाई टाल दी जाएगी. कोर्ट भी चाहता है कि बातचीत से हल निकाला जाए.

इसे भी पढ़ें:  नेरवा में भालुओं ने दो लोगों को किया लहूलुहान

CJI एस ए बोबडे ने कहा कि किसानों के विरोध के बारे में स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. एजी के के वेणुगोपाल ने कहा कि इस बात की अच्छी संभावना है कि पार्टियां निकट भविष्य में किसी नतीजे पर पहुंच सकती हैं.

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now