Prajasatta Side Scroll Menu

तपेदिक उन्मूलन के लिए प्रदेश को मिला पुरस्कार,मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव सीएम को किया भेंट

तपेदिक उन्मूलन के लिए प्रदेश को मिला पुरस्कार,मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव सीएम को किया भेंट

प्रजासत्ता |
तपेदिक रोग के उन्मूलन करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह को मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया।

हिमाचल प्रदेश को 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में तपेदिक रोग समाप्त करने के लिए देश में प्रथम स्थान मिला है। यह पुरस्कार हाल ही में दिल्ली मंे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चैबे ने हिमाचल प्रदेश के एनएचएम मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल और एसटीओ डाॅ. गोपाल बेरी को भेंट किए।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस विधायक विक्रमादित्‍य सिंह कोरोना पॉजिट‍िव

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तपेदिक का उन्मूलन उनके अथक प्रयासों और समर्पित सेवाओं के कारण ही सम्भव हो पाया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान और जेसी शर्मा, एनएचआरएम मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla : 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली छात्रों को शूलिनी यूनिवर्सिटी देगा 100 फीसदी शुल्क माफ़ी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now