Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला में टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से किया हमला

Published on: 30 December 2024
जानलेवा हमला Kangra News Shimla News

Shimla News: राजधानी शिमला के कुफरी में पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पयर्टन स्थल कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर हुए विवाद में कुछ टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला  में चल रहा है। विवाद से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर इन पर्यटकों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी में बर्फ को देखने के लिए पंजाब से चार पर्यटक आए थे। इन्होंने एक दुकान से स्नो बूट लिए। इन जूतों को किराए पर दिया जाता है। इस पर एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दूसरे जूते बदलने की बात कही थी, लेकिन पर्यटक यह सुनकर भड़क गए और दोनों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते हाथापाई पर जा पहुंचा। इसी बीच पर्यटकों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। इसमें स्थानीय दुकानदार जगदीश शर्मा, शेखर शर्मा और निखिल सिंगटा को गंभीर चोटें आई।

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। शिमला घूमने के लिए आए थे, लेकिन दुकान में जूते के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया जिसमें पर्यटकों ने दुकानदार समेत अन्य लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। फ़िलहाल मामले की जाँच जारी है।

Himachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Snowfall NewsHP Latest NewsHP News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now