Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: ठियोग के इस गाँव में आग का तांडव, 18 कमरें आग की भेंट चढ़े..!

Shimla News: ठियोग के इस गाँव में आग का तांडव, 18 कमरें आग की भेंट चढ़े..!

Shimla News: शिमला जिला उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना की कलिंड पंचायत के टीर मनलोग गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। इस आगजनी में पांच परिवार बेघर हुए हैं। आगजनी की यह घटना  रात करीब दो बजे की है जब सभी लोग घरों में सोए हुए थे कि अचानक से शोर सुन बाहर निकल पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने शुरुवाती तौर पर आग बुझाने का प्रयास जरुर किया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,और सब आग की भेंट चढ़ गया। इस आगजनी में प्रदीप पुत्र हिरू राम, मदन लाल पुत्र हिरू राम, राकेश पुत्र हिरू राम, धनी राम पुत्र कामना राम, प्रकाश पुत्र धनी राम सभी के घर जल गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  HPU के कुलपति की नियुक्ति व शिक्षक भर्ती में हुई धांधली को लेकर SFI ने उठाए सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 18 कमरें आग की भेंट चढऩे से सभी लोग बेघर हो गए हैं। सडक़ तंग होने के कारण एवं गांव में पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लोग आगजनी की लपटों को देखने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधिक से अधिक सहायता करने की मांग की है। गनीमत यह रही की इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla Crime news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News shimla news in hindi Shimla News Today Shimla News Update Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now