Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला के समरहिल में युवक से पकड़ी 321 ग्राम चरस बरामद

Kangra News Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Shimla News: शिमला जिला के बालूगंज थाना के तहत सांगटी क्षेत्र में पुलिस ने घर में दबिश देकर एक युवक से 321 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश कुमार निवासी रामपुर पर यह कार्रवाई पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने की।

पुलिस सेल को सूचना मिली थी कि युवक के पास चरस है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने सांगटी स्थित युवक के घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 321.130 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  जेई सिविल परीक्षा (Post code-825)के विवादों के स्पष्टीकरण लिए CBI से करवाई जाए जाँच : NSUI

पुलिस ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए समरहिल चौकी को सौंप दिया है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि शिमला जिला के ढली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 1.10 किलो चरस समेत गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंसा,यातायात पूरी तरह से ठप

Shimla Crime newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now