Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ा हादसा, पांवटा साहिब में गुरुद्वारे की छत गिरने से एक की मौत, 2 लोग घायल

Published on: 7 July 2023
Screenshot 2023 07 07 10 16 50 20 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

पांवटा साहिब।
सिरमौर जिले के गुरुद्वारा पांवटा साहिब में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सिरमौर में एक गुरुद्वारे की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

मृतक की पहचान मिलनदीप सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से हरिद्वार, उत्तराखंड का रहने वाला था। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में यह दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें एक युवक की मृत्यु हुई है जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

।p घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल पोंटा साहिब में भर्ती करा दिया गया है। वहीं राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर नुकसान का आकलन कर रही हैं।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now