Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने तेज किया प्रचार अभियान

Published on: 6 November 2022
FB IMG 1667736719191

पांवटा साहिब।
भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने प्रचार अभियान तेज किया है। उन्होंने पाँवटा साहिब पहुंचते ही ग्राम पंचायत कुंजा , देवीनगर ,सूर्या कॉलोनी, में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। पाँवटा साहिब क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। हमारी सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यव्स्था की।
गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए।
बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की। उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया । रामपुर घाट में Eco पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया।
पाँवटा शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now