Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भांजो भांजियो का खयाल रखना मामा का फर्ज : जयराम

भांजो भांजियो का खयाल रखना मामा का फर्ज : जयराम

सतौन।
हाटी धन्यवाद रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की देश में मोदी-शाह की जोड़ी के कारण हाटी समुदाय को न्याय मिला है। 55 वर्षो की लड़ाई और इस समाज क्षेत्र का दर्द केवल मोदी अमित शाह ने समझा यह मुद्दा डबल ईंजन की सरकार के कारण ही सफल हो पाया है। सिरमौर से हमारा अलग नाता है, उस नाते को पूर्ण करने की जिम्मेवारी इसको आगे बढ़ाने का जिम्मा सिरमौर के हाथों में है, इस बार सिरमौर सारा का सारा चाहिए आधा अधूरा नहीं।

उन्होंने कहा की सिरमौर ने जो मांगा वो हमने किया जितना विकास हमारी सरकार ने सिरमौर में किया है किसी भी शासन काल किसी भी सरकार ने नही किया है। सिरमौर का हमारी दृष्टी में विशेष स्थान है। सिरमौर के हर क्षेत्र का समान विकास और हर तरीके के विकास कार्य डबल इंजन की सरकार ने किए है

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: सिरमौर में दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस के साथ दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा की हाटी आंदोलन से अब मेरा रिश्ता मामा भांजे का रिश्ता सिरमौर से बन चुका है यह रिश्ता सच में मेरे लिए भावनात्मक है मैंने हर स्तर पर हाटी समुदाय के अधिकार पूर्ण करने की लड़ाई लड़ी है अब समय हाटी समुदाय के रिश्ते निभाने का है और यह रिश्ता पुरा सिरमौर साथ चाइए तभी पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने कहा ने कहा की बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप ने हाटी आंदोलन के नियमित विशेष भुमिका निभाईं है उनके चिंता के कारण हमे भी इस आंदोलन को गंभीरता से लेना पड़ा अमित शाह जी से जब हमारी बात हुई तभी में आश्वास्त हो गया था की मुद्दा पूर्ण हो जायेगा इसके पीछे कारण। अमित शाह की कही बात पत्थर की लकीर होती है । और यह 3 पीढ़ियों का संगर्ष मोदी अमित शाह की जोड़ी से पूर्ण करवाया है।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस ने दबोचा फरार ट्रायल बंदी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा को अगर किसी ने हाटी के लोगों का दर्द समझ तो वह केवल भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने समझा। इस समुदाय का 55 साल का संघर्ष मोदी जी ने एक ही झटके में खतम कर दिया। उन्होंने डबल इंजन सरकार की जम कर तारीफ करते हुए कहा कि कोविड संकटकाल के समय मोदी जी ने पूरे देश को ही संभाला अपितु दूसरे देशों को भी वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाई। आज देश तेज गति से आगे बड़ रहा है और देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now