Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दर्दनाक हादसा : पिकअप के पेड़ से टकराई, 38 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

चंडीगढ़-देहरादून NH पर हुआ दर्दनाक हादसा…

प्रजासत्ता /पांवटा साहिब
चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाइवे पर माजरा के पास एक पिकअप के पेड़ से टकराने के कारण 38 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को चंडीगढ़-देहरादून NH पर एचपी 71-2246 पिकअप नाहन की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। तभी माजरा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिस कारण गाड़ी चालक आरिफ इकबाल (38) निवासी माजरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया की एक पिकअप के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now