साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Sirmour News: हत्या के मामले में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Sirmour News: केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी।

शुक्रवार को कैदी को दांत निकालने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस जेल लाया गया। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा।
जेल प्रशासन ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की मुहिम, प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर बनाई जा रही है पॉली ब्रिक्स

जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now