Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धोखाधड़ी: पांवटा साहिब के रिटायर्ड फौजी को ICICI बैंक कर्मी बन कर लगाया 15 लाख का चूना

fraud, Solan News Fraud Case Recovery

पांवटा साहिब |
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शातिर ठगों ने रिटायर्ड फौजी को 15 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने पुरूवाला थाने में पुलिस को शिकायत देकर साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सैनिक ने बताया कि 2020 मे वह फौज से रिटायर हुआ। उसको एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ICICI बैंक का HR मैनेजर बताया और कहा कि बैंक में पूर्व सैनिक के लिए एक अधिकारी की पोस्ट खाली है।

रिटायर्ड फौजी ने बताया कि कॉल करने वाले ने उससे बैंक डिटेल, आधार कार्ड नंबर पूछे और फाइल सैंक्शन करने के लिए कुछ पैसे देने की पेशकश की। उसने पैसे ऑनलाइन दे दिए, लेकिन इसके बाद उसने नंबर बंद कर दिया। तब पता लगा कि फर्जी है।वहीं पांवटा के DSP रमाकांत ठाकुर ने बताया कि IPC की धारा 420 के तहत ठगी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी पड़ताल जारी है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now