Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एक साल का हुआ कार्डियक सेंटर पौंटा साहिब

एक साल का हुआ कार्डियक सेंटर पौंटा साहिब

पांवटा साहिब।
श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब के एक साल पुरे होने के उपलक्ष्य पर 30 जनवरी 2022 दिन रविवार को सभी चिकित्सकों की ओ० पी ० डी ० निशुल्क रहेंगे। अधिक जानकारी देते हुए श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब को जन सेवा में समर्पित एक साल हो गया है। इस अवसर पर रविवार को जनता हमारे डॉक्टर्स से निशुल्क परामर्श ले सकते है। इस दिन हृदय रोग विशेषज्ञ , सी टी वी एस सर्जन , नेत्र जाँच विशेषज्ञ , हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन मजूद रहेंगे। साथ ही टैस्टों एवं दवाईयों पर भी विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही एंजिओग्राफी केवल 4999/-, इको 999 /-, टी एम टी टेस्ट 999 /- में किये जायेंगे।
उन्होंने कहा की जनता के अपार विश्वास से हम जिला सिरमौर के हृदय रोगिओं को समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने में सक्षम हो पाए है। श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब की नीव रखने का उदेश्य ही यही था की जिला सिरमौर के कार्डियक रोगिओं को अपने क्षेत्र में ही हृदय रोग सम्बंधित बेहतरीन स्वस्थ सुविधा। कार्डियक रोग से सम्बंधित रोगी के लिए सबसे महत्पूर्ण समय होता है तो उसी के मद्देनज़र हमारा यही उदेश्य रहा है की समय रहते सही इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब में अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ 24 x 7 अपनी सेवाएं दे रहे है। साथ ही अस्पताल में कैथ लैब स्थापित की गयी है। साथ ही सी टी स्कैन , अल्ट्रा साउंड, लैब और फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में जनरल फिजिशियन , नेत्र जांच , एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध है।
साथ ही उन्होंने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब हिम केयर , आयुष्मान कार्ड , ई ० एस ० आई ० सी योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारिओं और उनके आश्रितों के लिए रम्बरसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।

डॉ दिनेश बेदी ने जनता का आभार व्यक्त किया और सभी स्टाफ , जन मानस का धन्यवाद करते हुए कहाँ की सब के सहयोग से आज श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब इस मुकाम पर पहुंचा है और हम विशवास दिलाते है की आगे भी हम बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now