Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुए अनुराग गुप्ता

एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुए अनुराग गुप्ता

पांवटा साहिब।
एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022 के द्वारा अनुराग गुप्ता को विशेष मान्यता अवार्ड दिया गया एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस के द्वारा 27 फरवरी रविवार शाम को गुडगांव के होटल रेडिसन में यह इवेंट ऑर्गेनाइज की गई थी जहां पर हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के माजरा गांव निवासी अनुराग गुप्ता को शोध कार्य और समाजिक कल्याण कार्य करने पर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल थी जिनके द्वारा अनुराग गुप्ता को यह पुरस्कार दिया गया।

अनुराग गुप्ता ने कहा कि
शोध कार्य और सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए मुझे एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री #Amisha_Patel , #APEA और एशिया अफ्रीका विकास परिषद का दिल से धन्यवाद।इस अवार्ड के लिए उन्होंने नामिनिशेन फाइल किया था तथा एशिया पेसिफिक चेंबर ऑफ कॉमर्स, ग्लोबल एजूकेशन एंड रिसर्च एलाइंस वह कामनवेल्थ सोसायटी फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च की कमेंटी के द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गई तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अभिनव, प्रेरणादायक, प्रभावी कौशल और सामाजिक कार्य के प्रति समर्पण के सम्मान में स्पेशल रिकोगनाइजेशन अवार्ड से नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें:  गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में पाँच दोषियों को कठोर कारावास व जुर्माने की सजा

अनुराग गुप्ता पीएचडी स्कॉलर है वह औद्योगिक श्रमिकों के लिए हिमाचल प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष संदर्भ प्रदान करने वाली श्रम सुविधाओं पर एक अध्ययन कर रहे हैं।

अनुराग गुप्ता पेशे से इमिग्रेशन व‌ टैक्सेशन एडवोकेट है

अनुराग गुप्ता सीपीआई मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर भी हैं तथा साथ ही समाज सेवा में श्री दुधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल के सह संस्थापक ,मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के अध्यक्ष व श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल माजरा व टीम दबंग हिमाचल के मीडिया प्रभारी भी हैं

इसे भी पढ़ें:  Sirmour: स्कूल के बाहर बाइक स्टंट कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, नाबालिग समेत 4 युवक गिरफ्तार..!

अनुराग गुप्ता पत्रकारिता में ए एम एच न्यूज़ के मुख्य संपादक के साथ-साथ दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष भी हैं।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now