Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर के नजदीक शुक्रवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां हादसे में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पैदल निकले दो श्रद्धालुओं की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई जबकि जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों की शिनाख्त कुलवीर सिंह (49) पुत्र चरण सिंह निवासी तालबंडी बरला, तहसील जीतो सरजा अमृतसर पंजाब बलबीर कौर (55) पत्नी नरिंद्र सिंह, गांव एवं पोस्ट ऑफिस गागर भाना, तहसील बाबा बकाला, पंजाब के तौर पर की गई है। जबकि घायलों की पहचान सौरभ कुमार (26), निवासी बटाना, जिला गुरदासपुर, शमशेर सिंह (19) गांव शिकार जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हाईवे के किनारे बहराल के पास ईंटों से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया।इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि लालढांग के नजदीक ट्रक (एचपी17बी-1387) की ब्रेक फेल हो गई थी। इस दौरान चालक ने ट्रक पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। इस बीच ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now