Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल की रविता चौहान, दिल्ली में महिला शक्ति पुरस्कार 2023 से सम्मानित

IMG 20230307 WA0020

भारत की राजधानी दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय महिला शक्ति सम्मान 2023 युवा महिला संसद 2023 नई दिल्ली के शास्त्री नगर में पार्श्व अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय धर्मार्थ न्यास (पीआईयू ट्रस्ट) द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका पुलिस पदाधिकारी गृह मंत्रालय भारत सरकार व प्रसिद्ध कवि डॉ सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ ने बखूबी निभाई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राम अवतार शर्मा उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में राम रतन श्रीवास (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),पूर्व बैंक अधिकारी कुसुम सिंह अविचल रहे।

माधुरी त्रिपाठी ने गणेश वंदना में शास्त्रीय नृत्य कर सबका मन मोह लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष से शिक्षा, साहित्य, खेल,पत्रकारिता, समाज सेवा,धर्म,कला एवं संस्कृति, शोध तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को संबंधित क्षेत्र में उनके योगदान के आधार पर

इसे भी पढ़ें:  सराहां: बिरोजा फैक्टरी में भीषण आगजनी, करोड़ों की मशीनरी समेत लाखों का बिरोजा व कच्चा माल स्वाहा

मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा महिला शक्ति पुरस्कार 2023 व राजस्थान की शान पचरंगी साफा पहना सम्मान से नवाजा गया। जिसमें जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश से रविता चौहान(वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर,सिरमौर में मनोसामाजिक परामर्शदाता के पद पर कार्यरत है एवं लेखिका के साथ समाज सेविका भी है)को द्वारा महिलाओं से संबंधित लेखन

इसे भी पढ़ें:  मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की मुहिम, प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर बनाई जा रही है पॉली ब्रिक्स

क्षेत्र एवं कार्य में उनके योगदान के आधार पर युवा महिला संसद समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस पदाधिकारी ,गृह मंत्रालय भारत सरकार व साहित्याकाश में प्रसिद्घ कवि डॉक्टर सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ एवं अति विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट भारत के अधिवक्ता डॉ रामअवतार शर्मा के कर कमलों द्वारा राज्य महिला पुरस्कार से नवाजा गया व साथ ही रविता चौहान की पुस्तक साची काव्य संग्रह का भी विमोचन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा रचित श्रीराम पुस्तक का भी विमोचन किया गया । रविता ने कितना बदला है जमाना , मनाकर महिला दिवस रचना प्रस्तुत की व सिरमौरी गंगी भी प्रस्तुत की। कुसुम और भूदत्त शर्मा ने श्रृंगार की रचना से बसंत ला दिया।
मुख्य अतिथि ने ‘मशाल है तु मशाल बन’ सुनाकर सबको ओज से भर दिया। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवा वर्ग में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है।

इसे भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर शराब से भरा ट्रक पलटा

सम्मानित महिलाओं में गीता शर्मा(हिमाचल), रेनू कुमारी, सुधा देवांगन (छत्तीसगढ़) डॉ अनिता(दिल्ली), डॉ शकुन्तला टेलर(राजस्थान) पूजा चतुर्वेदी(उत्तर प्रदेश), रविता चौहान (हिमाचल),पूनम सिंह, तुहिना प्रकाश शर्मा, स्तुति सक्सेना सिंह , रतिराम गढ़ेवाल,(उड़ीसा) डॉ ज्ञानेश्वरी व्यास(मध्य प्रदेश), डॉ अनीता मालवीय, इन्दु रवि, डॉ कल्पना एस आर चोरडिया(महाराष्ट्र), वैशाली श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश ग्वालियर), सुधा देवांगन , रूखमणी चतुर्वेदी, डॉ माधुरी त्रिपाठी, ऊषा शर्मा , ऊषा टिबड़ेवाल चेन्नई, शशि कुमारी, सपना जोइया, राजपाल जोईया ,डॉ.अनीता मालवीय, माया एस एच(मुंबई), निर्मला कर्ण(झारखंड), डॉ श्वेता शरण (बिहार)इत्यादि शामिल रहे।
डॉ एम एस कबीर के खूबसूरत आवाज़ में गीत व उनके संचालन में कार्यक्रम खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।मंच संचालक द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार प्रकट किया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now