Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में मौसम ने ली करवट: सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में एक फीट ताजा हिमपात

सिरमौर के चूड़धार में ताजा बर्फबारी से फिर लौटा ठंड का दौर, बिजली आपूर्ति ठप

सिरमौर |
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। बारिस के चलते जहाँ प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है वहीँ ऊँची चोटियों पर हिमपात भी हुआ है। जानकारी के अनुसार सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर एक फीट ताजा हिमपात हुई।

वीरवार की रात से ही चोटी पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार को भी बर्फबारी जारी रहने से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इससे हरिपुरधार व नौहराधार क्षेत्र के तापमान में 6 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट आ गई है। चूड़धार का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान तीन डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Pakistani balloon in Sirmaur: सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप! मौके पर पहुंची पुलिस

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी व फरवरी में नाममात्र बर्फबारी हुई थी। इससे जनवरी व फरवरी में ही क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि इन महीनों में क्षेत्र का तापमान 11 डिग्री सैल्सियस के बीच रहता है। इस बार मार्च-अप्रैल महीने में जनवरी व फरवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए एक बार फिर गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now