Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी भाजपा :- सुखराम चौधरी

हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने सोलन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर वापिस पाँवटा साहिब पहुंचते ही चुनावी प्रचार में जुट गए। उन्होंने पाँवटा साहिब पहुंचते ही ग्राम पंचायत जामनीवला, ग्राम पंचायत बद्रीपुर, ग्राम पंचायत मुगलोंवाला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। पाँवटा साहिब में देर रात तक लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। हमारी सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यव्स्था की
गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए।
बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की
और भी बहुत से काम हमारी सरकार ने सामाजिक हित में किये हैं।

इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, मंडल उप अध्यक्ष रमेश चंद्र, गुलजार सिंह, जागीर राम, हरनेक सिंह, राजीव शर्मा, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now