Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिजली बोर्ड के जेई सहित दो कर्मचारी गिरफ्तार

HP Paper Leak Case : CBI ने नहीं भरी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को हामी, देरी से पुलिस जांच हो रही प्रभावित

सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने सिरमौर जिला से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि चंद रोज़ पहले जहां शिक्षा विभाग में ग्रेड दो अधीक्षक के पद पर तैनात कोलर गांव निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था तो वहीं अब टीम के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: कोटडी व्यास की 5 खिलाडी स्टेट मे करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व

जानकारी अनुसार, रविवार को एसआईटी ने जिला सिरमौर के कोलर और हरियाणा के सोनीपत निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिजली बोर्ड धौलाकुआं में कार्यरत हैं। आरोपियों में एक जेई है। यह दोनों आरोपी भी पहले पकड़े गए शिक्षा विभाग के ग्रेड टू अधीक्षक के साथ ही संपर्क में थे, जिन्होंने चंडीगढ़ में सिरमौर के छात्रों को पेपर खरीद कर दिया था।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने तीसरी गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया छोड़ने के बाद भी चार लोगों को जिंदग़ियां दे गया नाहन का हर्ष पंवार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now