Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कालाअंब में ऑटो एजैंसी में लगी भीषण आग, लाखाें का नुक्सान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

सिरमौर।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में त्रिलोकपुर रोड स्थित श्री गणेश बजाज ऑटो एजैंसी में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार देर रात भड़की इस आग में 20 नई बाइकें व 5 पुरानी बाइकें जल गई हैं जबकि ऑफिस में रखा कम्प्यूटर व स्पेयर पार्ट्स भी जल गए। आग से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर अधिकारी रमेश पंडित ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now